फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The potholes on NH near the medical college have now turned into ditches.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के पास एनएच पर पड़े गड्ढे अब खाई में तबदील

Sat, 21 Oct 2023 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़े गड्ढे अब धीरे-धीरे खाई का रूप लेने लगे हैं। इससे राहगीर परेशान ही नहीं बल्कि दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों वेद प्रकाश, रोशन लाल, ताराचंद, महेंद्र सिंह व रमेश आदि ने कहा कि पिछले काफी समय से मेडिकल कॉलेज के पास गड्ढे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इससे एनएच पर दुर्घटनाओं का घटित होना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बारे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर अजय ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है और क्षतिग्रस्त सड़क के सामने निर्माण कार्य में लगी कंपनी का मिक्सिंग प्लांट भी है। यहां बड़े वाहनों की प्रतिदिन लोडिंग और अनलोडिंग होती रहती है। इसी वजह से सड़क और भी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है। इसे लेकर बाकायदा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण कार्यालय की ओर से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करवाने वाली एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने के बारे में कहा भी गया है। अभी तक इस पर कोई भी कार्रवाई किसी ओर से भी नहीं हुई है। शीघ्र ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को लिखित रूप में सड़क की मरम्मत करने के बारे में कहा जाएगा।
विज्ञापन



(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed