फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The number of patients suffering from anal problems has increased in the Ayurvedic hospital.

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में गुद्दा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी

Fri, 31 Oct 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from anal problems has increased in the Ayurvedic hospital.
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में मरीज की स्वास्थ्य जांच करते डॉ. संजीव शर्मा। संवाद
हमीरपुर। आुयर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में गुद्दा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शल्य तंत्र विशेषज्ञ के पास रोजाना 40 के करीब ओपीडी है। इसमें 15 से 20 मरीज केवल गुद्दा रोग से संबंधित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि पहले यह ओपीडी 10 से 15 होती थी। अब लगातार यह संख्या बढ़ रही है। उचित खानपान नहीं अपनाने से इन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेद में गुद्दा रोग के बड़े गंभीर मरीजों का इलाज पंचकर्म, क्षार सूत्र और क्षार सूत्र कर्म जैसी विधियों से किया जाता है। यह रोग की गंभीरता पर निर्भर करता है। चिकित्सक की ओर से रोग का गहन मूल्यांकन करके सही उपचार विधि तय की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लक्षणों को कम करने के साथ-साथ रोग को जड़ से ठीक करने में मदद करता है। गुद्दा रोग से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। वहीं, कब्ज से बचना चाहिए। इसके अलावा तंग कपड़ों से बचना चाहिए।




कोट

रोजाना 20 के करीब मरीज गुद्दा रोग से पीड़ित आ रहे हैं। मरीजों को गुद्दा रोग से बचाव के लिए सलाह सहित अन्य जानकारी दी जाती हैं। बेहतर खानपान अपनाकर इस रोग से बचा जा सकता है। -डॉ. संजीव शर्मा, शल्य तंत्र विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक अस्पताल, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article