फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The notification was issued late, most of the teachers had reached school

Hamirpur (Himachal) News: देरी से जारी हुई अधिसूचना, अधिकतर शिक्षक पहुंच गए थे स्कूल

Tue, 02 Sep 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Sep 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सुबह 8:30 बजे जारी किए निर्देश
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने के बाद वापस लौटे अध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के शिक्षण संस्थानों और अध्यापकों को छुट्टी देने के निर्देश देरी से जारी होने के कारण शिक्षकों को परेशानी हुई। मसलाधार बारिश के बीच शिक्षक सुबह 8:30 बजे शिक्षण संस्थानों में पहुंचे तो उन्हें छुट्टी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें स्कूल बंद कर दोबारा बारिश के बीच घर लौटना पड़ा।
शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षकों को घर से ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के सुबह ही ऑनलाइन मैसेज डाले गए। ऐसे में उपायुक्त और उपनिदेशक कार्यालयों से भी समय पर ऑर्डर लेटर नहीं निकले। शिक्षकों सुशील कुमार, नरेश शर्मा, प्रदीप ठाकुर, ओम प्रकाश, शैली शर्मा ने कहा कि उपनिदेशक और निदेशालय के मैसेज डालने तक शिक्षक स्कूलों में पहुंच चुके थे। अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों ने बायोमीट्रिक, विद्या समीक्षा एप से हाजिरी लगा दी थी।
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार शिक्षकों के साथ ऐसा हो चुका है लेकिन आदेशों को जारी करने में लगातार लापरवाही बरती जाती है। इसका खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ता है। पूर्व में स्कूलों को बंद करने के निर्देश सुबह नौ बजे जारी किए थे। जिससे विद्यार्थियों को भारी बारिश के बीच वापिस लौटना पड़ा था। उन्होंने मांग की है कि बरसात के मौसम में छुट्टियां घोषित करने के लिए समय पर अधिसूचना जारी की जाए ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुबह निदेशालय से आदेश जारी होने पर स्कूलों को मैसेज भेज दिए गए थे। शिक्षकों को घर से विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed