फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The new lab did not start even after five days of the end of the company's agreement

कंपनी का करार खत्म होने के पांच दिन बाद भी शुरू नहीं हुई नई लैब

Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The new lab did not start even after five days of the end of the company's agreement
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब के बाहर टेस्ट के लिए लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में एसआरएल कंपनी का करार समाप्त होने के पांच दिन बाद भी नई लैब शुरू नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को सैंपल टेस्ट करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन लगातार लैब को आज-कल शुरू करने की बात कर रहा है, लेकिन इन आश्वासनों से मरीजों का मर्ज कम होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 2:00 बजे तक लैब शुरू न होने से मरीजों को दिनभर लाइनों में खड़े होकर अस्पताल की सरकारी लैब में टेस्ट करवाने का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, इससे पूर्व अस्पताल लैब में दोपहर 12:30 बजे तक ही टेस्ट होते थे। नई लैब शुरू न होने से अस्पताल प्रबंधन की ओर से पिछले चार दिन से अस्पताल की सरकारी लैब को 24 घंटे के लिए खोल दिया है। लेकिन, कम स्टाफ के चलते यहां मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी सरकारी लैब के बाहर मरीजों के बैठने के लिए उचित सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन

इसके चलते मरीजों को अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठना पड़ रहा है। खाली पेट टेस्ट करवाने वाले मरीजों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। यहां आए मरीजों और तीमारदारों संजीव कुमार, विमला देवी, सुमन लता, अशोक शर्मा और प्रवेश ने बताया कि नई लैब शुरू न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी लैब पर दिनभर मरीजों की भीड़ होने के कारण कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। नई लैब पुराने एसआरएल काउंटर पर स्थापित होगी। टेस्ट के सैंपल वैन के माध्यम से रिपोर्ट के लिए चंडीगढ़ भेजे जाएंगे। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि जल्द ही मरीजों को सैंपल बूथ की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed