{"_id":"6a8df94d9a92ed416307dd5a","slug":"the-new-building-for-vanha-school-will-be-constructed-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-205984-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वन्ह स्कूल के नए भवन का जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वन्ह स्कूल के नए भवन का जल्द होगा निर्माण
Wed, 26 Aug 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
वन्ह स्कूल के विद्यार्थियों को रंगस स्कूल में छोटे से कमरे में पढ़ाते शिक्षक। संवाद
पंकज राणा
रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ की जद में आए वन्ह के माध्यमिक और प्रारंभिक स्कूलों के नए भवन का निर्माण अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत स्कूल भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
वन विभाग से एफआरए के तहत भूमि हस्तांतरण की अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने के बाद वन्ह के दोनों स्कूलों की करीब आठ कनाल भूमि और नवनिर्मित भवन इसकी जद में आ गए थे।
इसके चलते फरवरी 2021 में दोनों स्कूलों को अस्थायी तौर पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस के क्लस्टर के तहत माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल रंगस में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विभागों के बीच हुए समझौते के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आसपास ही दोनों स्कूलों के नए भवन बनाए जाने थे। करीब पांच वर्ष बाद अब भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कोटस :
स्कूल भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति की सूचना मिली है। इसके लिए टीका जंदली राजपूतां में भूमि भी आवंटित की गई है। हालांकि, स्कूल को बजट स्वीकृति संबंधी लिखित सूचना अभी नहीं मिली है। -संजीव कुमार, वन्ह मिडिल स्कूल प्रभारी
बजट स्वीकृति का पत्र प्राप्त हो चुका है। सरकार के आदेश मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दोनों स्कूलों के करीब 50 बच्चे फिलहाल रंगस में पढ़ाई कर रहे हैं। -ओम प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता डाइट गौना करौर