{"_id":"6ababa88462c2a463407bfa4","slug":"the-light-will-turn-on-when-needed-and-the-street-light-will-automatically-switch-off-when-the-road-is-empty-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-210076-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जरूरत पर जलेगी रोशनी, सड़क खाली होने पर खुद बुझ जाएगी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जरूरत पर जलेगी रोशनी, सड़क खाली होने पर खुद बुझ जाएगी स्ट्रीट लाइट
Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
हैप्स हीरानगर की आराध्या अपने मॉडल के साथ। संवाद
आठवीं की आराध्या ने तैयार किया स्मार्ट इको सिटी मॉडल, सेंसर से नियंत्रित होगी स्ट्रीट लाइट
बबीता चंदेल
हमीरपुर। सड़क पर व्यक्ति या वाहन पहुंचते ही स्ट्रीट लाइट जल उठे और गुजरते ही अपने आप बंद हो जाए तो रातभर जलने वाली लाइटों से होने वाली बिजली की खपत कम की जा सकती है। इसी सोच के साथ हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की आठवीं कक्षा की छात्रा आराध्या ने स्मार्ट इको सिटी मॉडल तैयार किया है। मॉडल में सेंसर की मदद से स्ट्रीट लाइट को जरूरत के अनुसार जलाने और बंद करने की व्यवस्था की गई है।
आराध्या ने ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट को लाइट डिपेंडेंट रेसिस्टर (एलडीआर) और आईआर सेंसर से जोड़ा है। सेंसर सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही को पहचानकर लाइट को सक्रिय करते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति या वाहन लाइट के दायरे में पहुंचता है, रोशनी जल जाती है। उसके आगे बढ़ते ही लाइट बंद हो जाती है। इससे खाली सड़क पर लाइट को लगातार जलाए रखने की जरूरत नहीं होगी।
मॉडल में सौर ऊर्जा पैनल, बैटरी, एलडीआर, आईआर सेंसर और ट्यूब लाइट लगाई गई है। सौर ऊर्जा से बैटरी चार्ज करने की व्यवस्था भी की गई है। आराध्या ने स्मार्ट शहर की अवधारणा को सुरक्षित आवागमन और ऊर्जा संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया है। उनका मॉडल दिखाता है कि सेंसर आधारित व्यवस्था से सड़क पर जरूरत के समय रोशनी उपलब्ध करवाई जा सकती है और खाली सड़क पर बिजली की अनावश्यक खपत रोकी जा सकती है।