फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The government's intention and negligence is visible in the delimitation: Rana

परिसीमन में झलक रही सरकार की मंशा और लापरवाही : राणा

Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने जिला परिषद वार्डों के परिसीमन को लेकर सवाल उठाए हैं। टौणीदेवी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिसीमन अव्यवस्थित और राजनीति से प्रेरित है। हमीरपुर जिले में जो हाल ही में जिला परिषद के परिसीमन में किया गया है, वह बेहद लचर है। परिसीमन के पीछे सरकार की लापरवाही व राजनीतिक मंशा स्पष्ट झलकती है। सुजानपुर के बगेहड़ा वार्ड को भोरंज में जोड़ दिया गया, जबकि टौनीदेवी क्षेत्र को किसी अन्य स्थान में मिला दिया गया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि लगता है एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक पहुंचने के लिए अब शायद फ्लाइओवर या हवाई मार्ग की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जानबूझकर राजनीति दबाव में आकर जिला परिषद वार्डों की संख्या 18 से 15 की जा रही है।, जबकि जिले में 17 वार्ड होने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed