{"_id":"60eaf8148ebc3ebf5205f268","slug":"the-flow-of-the-drain-turned-towards-himuda-colony-mud-entered-a-dozen-houses-hamirpur-hp-news-sml3765277172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमुडा कॉलोनी की ओर मुड़ा नाले का बहाव, एक दर्जन घरों में घुसा कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमुडा कॉलोनी की ओर मुड़ा नाले का बहाव, एक दर्जन घरों में घुसा कीचड़
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 में रविवार को भारी बारिश के दौरान नाले का रुख नया नगर हिमुडा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ओर मुड़ गया। इसके चलते करीब आधा दर्जन मकानों में नाले का पानी घुस गया। हाउस नंबर 42 से 53 तक सभी नाले की बाढ़ की चपेट में आ गए। हाउस नंबर 49 के डॉक्टर सुदर्शन का पूरा घर नाले की बाढ़ के पानी से भर गया। इसके अतिरिक्त हाउस नंबर 62 से 65 और 69 से 71 भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
यही नहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को जाने वाली सड़क भी तालाब बन गई और सड़क किनारे खड़ी कारें पानी में तैरती नजर आईं। नाले के कीचड़युक्त पानी के कारण लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। वार्ड नंबर 8 के बाशिंदों ने नाले के समीप एक निजी भवन के निर्माण कार्य को नुकसान का प्रमुख कारण बताया है। लोगों का कहना है कि यह नाला काफी पुराना है और बरसात के दौरान सारा पानी इस नाले से होकर ही गुजरता था। अब इस नाले के किनारे एक निजी भवन के बनने से सारा नाला बंद हो गया है और बारिश का पानी कॉलोनी की ओर मुड़ गया है। जिससे यह नुकसान हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर परिषद से नाले का चैनलाइजेशन करने तथा समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
इनसेट:
3 घंटे वार्ड में मौजूद रहकर करवाई सफाई : विनय
नप हमीरपुर के वार्ड पार्षद विनय कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे खुद वार्ड में रहकर नुकसान का जायजा लिया गया। साथ ही नगर परिषद के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर साफ-सफाई करवाई गई। पार्षद विनय ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।