{"_id":"667c0f0d8f3c32fdb20ae668","slug":"the-first-rain-doesnt-smell-like-soil-it-stinks-of-gutters-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130420-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पहली बारिश से मिट्टी की सौंधी खुशबू नहीं, गटर की बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पहली बारिश से मिट्टी की सौंधी खुशबू नहीं, गटर की बदबू
विज्ञापन
पहली ही बारिश से सीवरेज चैंबर होने लगे लीक
सड़क पर बह रही गंदगी, बीमारियां फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में बरसात की पहली ही तेज बारिश ने सीवरेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमीरपुर शहर में सीवरेज चैंबर लीक हो गए हैं।अकसर मौसम की पहली बारिश से मिट्टी की सौंधी खुशबू आती है लेकिन हमीरपुर शहर में गटर की बदबू आ रही है, इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बस अड्डा हमीरपुर के पास पहली ही बारिश के बाद चैंबर से लीक होना शुरू हो गया। यहां पर बारिश के दौरान पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। बारिश के दौरान इस चैंबर से सारी गंदगी बाहर निकलने लगी। ऐेेसे में नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीवरेज की गंदगी बाहर आ रही है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, यह चैंबर सड़क से भी काफी ऊंचा है और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना है। हमीरपुर शहर में एक नहीं बल्कि कई जगह चैंबर लीक हो गए हैं। पहली बारिश में अकसर यह देखने को मिलता है कि चैंबर उफान मार देते हैं। इससे सीवरेज की गंदगी और बदबू से लोगों का सड़क और गलियों से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों जोगराज, कुलदीप, सुरेश, अजय धीमान आदि ने कहा कि यहां पर पहली ही बारिश ने नगर परिषद के कार्य की पोल खोल दी है। सीवरेज की गंदगी सड़क पर बह रही है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।