फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The filter plant made worth Rs 50 lakh is not being used.

Hamirpur (Himachal) News: 50 लाख से बने फिल्टर प्लांट का नहीं हो रहा इस्तेमाल

Wed, 14 Feb 2024 02:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जल शक्ति विभाग की ओर से डेरा परोल के पास बनी कचोटी पेयजल योजना में 50 लाख की लागत से बना फिल्टर प्लांट आज तक इस्तेमाल नहीं हो सका है। इस प्लांट के न चलने से क्षेत्र की जनता साफ पानी पीने से महरूम है। लाखों खर्च करने के बाद भी लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार और विभाग से जल्द से जल्द योजना के फिल्टर प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ढनवाण कंचन देवी, उपप्रधान राकेश डोगरा, वार्ड सदस्य पुष्पा, रेणु, रमेश चंद, सीमा, कैहरवी पंचायत उपप्रधान राज कुमार, हेम राज, शेर सिंह, बलदेव सिंह आदि ने कहा करीबन सात साल पहले यह फिल्टर प्लांट बना है लेकिन इसे चालू नहीं किया जा सका है। इस बारे में कई बार शिकायत भी की है लेकिन विभाग ने इस समस्या का हल नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसे जल्द चालू किया जाए। अगर कोई खराबी है तो इसे बनाने वाले ठेकेदार से इसे दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन

कोट
जल शक्ति विभाग भोरंज के सहायक अभियंता भोरंज ओपी भारद्वाज ने कहा कि इसे जल्द ही ठीक कर फिल्टर प्लांट सुचारु रूप से चल पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए जल्द इस कार्य को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed