{"_id":"69c12cf8cbdd5caa1a0be16c","slug":"the-duration-of-the-holi-fair-should-be-extended-till-baisakhi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-187687-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैसाखी तक बढ़ाई जाए होली मेले की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैसाखी तक बढ़ाई जाए होली मेले की अवधि
Tue, 24 Mar 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय होली मेले की अवधि बढ़ाने के लिए एसडीएम विकास शुक्ला को ज्ञापन सौंपते कारोबारी। स
मांग को लेकर सुजानपुर के एसडीएम से मिले कारोबारी
कहा, पूर्व में परीक्षाएं अब बारिश से चौगान में कारोबार हुआ है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के चौगान मैदान में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की अवधि बढ़ाने के लिए सोमवार को कारोबारी एसडीएम विकास शुक्ला से मिले। होली मेला में दुकानदारी सजाए कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल कारोबारी मनोज कुमार की अगुवाई में एसडीएम से मिला। कारोबारियों ने एसडीएम से मेला अवधि को बढ़ाने और कारोबार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बैशाखी तक अतिरिक्त समय प्रदान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मेला पहली मार्च से शुरू हो चुका है। मेले में पहले विद्यार्थियों की परीक्षाएं और उसके बाद बारिश के कारण कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। कारोबारियों ने महंगे दामों पर लाखों रुपये खर्च कर प्लाट खरीदे हैं। कारोबार में मंदी होने के कारण दुकानदारों को प्लाटों का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
जम्मू-कश्मीर से आए कारोबारी निसार हैदर खान ने बताया कि वे लंबे समय से मेले में कंबल और साल बेचने का कारोबार कर रहे हैं, लेकिन पहली बार मेले में मंदी देखने को मिली, राजस्थान से आए कारोबारी गोकुल सिंह ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष मेले में खाद्य पदार्थ का स्टाल लगा रहे हैं लेकिन स्टॉल पर जो भीड़ उमड़ती थी। इस बार कारोबार पहले की तरह नहीं है। ऐसे में कारोबारियों की समस्या को देखते हुए मेला अवधि को बढ़ाया जाए ताकि उन्हें कारोबार से मुनाफा हो सके।
विज्ञापन
कोट
कारोबारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा है। मांगा को उपायुक्त के ध्यान में लाया जाएगा ताकि कारोबारियों की समस्या का समाधान किया जा सके।-विकास शुक्ला, एसडीएम सुजानपुर