फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The district's first cooperative cold store opened in Bari Sabha

Hamirpur (Himachal) News: बारीं सभा में जिले का पहला सहकारी कोल्ड स्टोर खुला

Sat, 10 Jan 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The district's first cooperative cold store opened in Bari Sabha
बारी में कृषि सहकारी सभा के वेयरहाउस और कोल्ड स्टोर का शुभारंभ करते सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार।
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र के बारीं में स्थित बारीं प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभा में नवनिर्मित कोल्ड स्टोर, वेयरहाउस एवं मार्ट का विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहकारी संस्था के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान 100 उत्कृष्ठ किसान भी सम्मानित किए गए। कोल्ड स्टोर और वेयरहाउस 500 मीट्रिक टन, मार्ट दैनिक उपयोग वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, स्टेशनरी बाजार से सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। बारीं सहकारी सभा जिला की पहली सभा बन गई है, जिसके पास कोल्ड स्टोर की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सहकारिता को विकास का सशक्त माध्यम बनाया गया है। प्रधानमंत्री की सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 6 जुलाई 2021 को सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया, जिसने बीते चार वर्षों में सहकारी क्षेत्र को सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारीं प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभा के कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और मार्ट का लोकार्पण करना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव है। यह परियोजना किसानों को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण, बेहतर मूल्य प्राप्ति और बाजार तक सीधी पहुंच प्रदान करेगी। इससे फसल की बर्बादी रुकेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

सहकारी पहल से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है, बल्कि ये प्रयास स्थानीय स्तर पर रोजगार के अनेक अवसर भी सृजित कर रहे हैं। इस प्रकार की सुविधाएं ग्रामीण विकास को गति देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करती हैं। सभा की प्रबंधन समिति प्रधान सुनील चौहान, उप्रधान राजीव चौहान, सदस्य सतपाल शर्मा, चंपा देवी, अशोक चौहान व सचिव संजीव चौहान इस मौके पर उपस्थित रहे।

बारी में कृषि सहकारी सभा के वेयरहाउस और कोल्ड स्टोर का शुभारंभ करते सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य

बारी में कृषि सहकारी सभा के वेयरहाउस और कोल्ड स्टोर का शुभारंभ करते सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य- फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed