फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The crooks also took away jewellery worth lakhs and FD documents worth Rs 6 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: लाखों के आभूषण, छह लाख की एफडी के दस्तावेज भी ले उड़े शातिर

Tue, 24 Mar 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर निवासी महिला अमृतसर में सत्संग के लिए गई हुई थी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर सात में लाखों रुपये आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया है। शातिर यहां एक घर से सोने की नथ,मांगटीका, पांच अंगूठियां और एक चाक, छह लाख रुपये की बैंक एफडी के दस्तावेज,बैंक की सेविंग काफी,डाकघर की एफडी का चेक और कॉपी पर हाथ साफ कर गए हैं। हालांकि,चोरी हुए सामान की असल कीमत अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। चुराए आभूषणों की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये के लगभग बताई जा रही है। शिकायतकर्ता वार्ड नंबर सात निवासी उर्मिल शर्मा ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। 20 मार्च को वह सत्संग के लिए अमृतसर गई थी। सोमवार दोपहर को जब वह वापिस घर पहुंची तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।जब उन्होंने घर के भीतर जाकर जांच की तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। बेड पर गहनों की खाली डिब्बियां पड़ी थीं और सारे गहने गायब थे। घर के भीतर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही सुजानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ब्यान कलमबद्ध किए और आस पास के घरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली अभी तक चोरी का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।



कोट



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के ब्यान दर्ज किए हैं। मामले में छानबीन जारी है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।- बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed