{"_id":"66ba2ad3bf326897630d56c6","slug":"the-construction-work-of-five-storey-building-of-fire-post-in-bijhri-will-be-completed-this-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133475-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में दमकल चौकी के पांच मंजिला भवन का निर्माण कार्य इसी माह होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में दमकल चौकी के पांच मंजिला भवन का निर्माण कार्य इसी माह होगा पूरा
Tue, 13 Aug 2024 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 Aug 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी में निर्माणाधीन दमकल चौकी भवन। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के मंडी चौक पर निर्माणाधीन दमकल चौकी के भवन का निर्माण कार्य इसी माह समाप्त होने की उम्मीद है। वर्तमान में भवन में खिड़कियां, फर्नीचर और टाइलें लगाई जा रही हैं। दो सप्ताह के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग भवन को दमकल विभाग को सौंप देगा।
डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुए इस पांच मंजिला भवन का निर्माण बीएसएनएल कंपनी द्वारा किया गया है। छह करोड़ रुपये की लागत वाला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसमें कर्मचारियों के रहने के लिए विश्राम गृह और बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां दमकल विभाग के वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। भवन परिसर में नी की जरूरत को पूरा करने के लिए एक बोरवेल भी स्थापित किया जा रहा है।
उप अग्निशमन केंद्र की तर्ज पर बनाए जा रहे इस भवन के निर्माण के बाद उपमंडल बड़सर की सभी पंचायतों को आग की घटनाओं से निपटने में बड़ी सहायता मिलेगी। वर्तमान में दमकल चौकी बिझड़ी का संचालन एक छोटे भवन से किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को कार्य करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नए भवन के निर्माण से कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा।
विज्ञापन
दमकल चौकी बिझड़ी के प्रभारी रतन चंद शर्मा ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और पांच मंजिला भवन तैयार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भवन को चालू किया जाएगा, जिससे दमकल चौकी के कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा।