फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Chief Minister remembers women at the time of elections.

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री को चुनाव के समय आती है महिलाओं की याद

Sun, 24 May 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनाव में ही महिलाओं की याद आती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने प्रदेश की प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुआ। जिन महिलाओं के खातों में रुपये डाले थे, वह भी वापस ले लिए।
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले कैबिनेट बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री ने दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीधे तौर पर चुनाव आचार संहिता की भावना के विपरीत है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के साथ एक बार फिर राजनीतिक धोखा किया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता एवं भोरंज विधायक पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि विधायक सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पंचायतों में पड़े 15वें वित्त आयोग के अनस्पेंट फंड का दुरुपयोग कर महिला मंडलों को कुर्सियां बांट रहे हैं। यह पैसा पंचायतों में विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed