फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The campaign paid off, there will be discussion on the problems of businessmen in the complex

Hamirpur (Himachal) News: रंग लाई मुहिम, कांप्लेक्स में कारोबारियों की दुश्वारियों पर होगा मंथन

Sun, 03 Mar 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उठाया कदम
विज्ञापन


डीसी हमीरपुर की अध्यक्षता में छह मार्च को होगी सोसायटी की बैठक

बैठक में नई दुकानों के निर्माण, शौचालय और रास्तों को लेकर होगी चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बस स्टैंड के सामने स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में कारोबारियों की दुश्वारियों पर अब अधिकारी मंथन करेंगे। यहां पर कारोबार चमके और व्यापारियों को सुविधा मिले, इस पर कांप्लेक्स सोसायटी के चेयरमैन एवं डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन छह मार्च को होगा।

पिछले दिनों कांप्लेक्स में सुविधाओं की कमी और व्यापारियों की समस्याओं को अभियान के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया था। कांप्लेक्स में किराये की उगाही को लेकर भी सोसायटी की तरफ से प्रयास नहीं किए जा रहे थे। खबों छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया और किराये की उगाही के लिए 73 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। 65 लाख के किराये की उगाही को लेकर प्रक्रिया जारी है। वहीं, अब कांप्लेक्स में कारोबारियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कांप्लेक्स में 150 के करीब दुकानें तो हैं लेकिन एक शौचालय तक नहीं है। 11 दुकानदार ऐसे हैं जिन्हें अभी तक इस कांप्लेक्स में दुकानें नहीं मिली हैं। यह वह दुकानदार है जो खोखा मार्केट में दुकानें चला रहे थे। इन खोखा धारकों को कांप्लेक्स में दुकानें नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में अब नई दुकानों के निर्माण पर विचार होगा। सुरक्षा की दृष्टि से भी कांप्लेक्स में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। दुकानों तक पहुंचने का रास्ता भी आसान नहीं है। ग्राहकों की पहुंच कांप्लेक्स तक आसान हो, इसके लिए बैठक में कदम उठाए जाने की संभावना है। ग्राहकों के कांप्लेक्स तक न पहुंचने से यहां पर कारोबार ठप है। नीलामी के माध्यम से जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित हुई हैं, उनमें से अधिकतर बंद ही हैं। इन दुकानों को हजारों के मासिक किराये पर लिया गया है। कारोबार मंदा होने से व्यापारी दुकानें बंद रखने को विवश हैं। यहां पर कारोबार को गति मिले, इसके लिए सकारात्मक बदलाव करने पर बैठक में विचार होगा।
विज्ञापन






कोट

स्पोट्स शॉपिंग कांप्लेक्स सोसायटी हमीरपुर के मेंबर सेक्रेट्री एवं एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि छह मार्च को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा होगी। किराये की उगाही से लेकर कांप्लेक्स में दुकानदारों की सुविधा पर विचार होगा। यहां पर कारोबार गति पकड़े, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed