फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The annual function was celebrated in The Magnet Public School

Hamirpur (Himachal) News: दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल में रही सालाना समारोह की धूम

Tue, 10 Jan 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The annual function was celebrated in The Magnet Public School
दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्र? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में मंगलवार को वार्षिक समारोह की धूम रही। समारोह में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों के उत्साह और उत्तम प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, जय हो, पहाड़ी नाटी, गिद्दा, भंगड़ा और झांसी की रानी के जीवन चरित्र पर एकांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों का अपना समारोह होता है। इसमें विद्यार्थियों को एक मंच पर आने का मौका मिलता है तथा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। विद्यार्थी वर्षभर इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed