{"_id":"669910aacb6fb9c1d70f8833","slug":"the-accused-operator-surrenders-in-the-case-of-murder-of-a-youth-in-de-addiction-center-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131729-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में आरोपी संचालक ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में आरोपी संचालक ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की भी हुई पहचान, पुलिस पकड़ने के लिए कर रही कार्रवाई
आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश, पांच दिन पूर्व हुई थी युवक की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपर। पुलिस थाना बड़सर के तहत नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में चार दिन बाद संचालक तुषार जसवाल ने पुलिस थाना बड़सर में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा शुक्रवार को आरोपी व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
14 जुलाई को बड़सर पुलिस थाने के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। तब से पुलिस थाना बड़सर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हमीरपुर, कांगड़ा, नालागढ़ और पंजाब में कई छापे मारे ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। पुलिस कार्रवाई के दबाव के चलते वीरवार को संचालक ने बड़सर पुलिस थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, संचालक ने साथ अन्य आरोपियों की पहचान पहले ही हो चुकी है और उन्हें भी पकड़ने के प्रयास जारी है। हालांकि, इस मामले में कितने आरोपी शामिल हैं, पुलिस की ओर से यह जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है। फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार का शव मिला था। जांच में पता चला था कि संचालक और उसके कुछ साथियों ने अमित के साथ डंडे से मारपीट की थी और अधिक तबीयत खराब हो जाने पर अस्पताल ले जाने के बजाय केंद्र के सबसे निचले फ्लोर में शिफ्ट कर दिया। तब से संचालक तुषार जसवाल फरार था लेकिन वीरवार को उसने स्वयं ही सरेंडर कर दिया। इस बारे में एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि संचालक तुषार जसवाल ने स्वयं ही आत्मसमर्पण कर दिया है तथा शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।