{"_id":"62acb974b6479019fe70f785","slug":"the-accused-of-theft-said-he-stole-while-drunk-now-does-not-remember-anything-hamirpur-hp-news-sml4124667186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहीं में चोरी का आरोपी बोला नशे में कर दी चोरी, अब कुछ नहीं याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहीं में चोरी का आरोपी बोला नशे में कर दी चोरी, अब कुछ नहीं याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते मोहीं गांव में हुई चोरी मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान कहा है कि शराब के नशे में उसने और उसके एक अन्य साथी ने चोरी को अंजाम तो दे दिया, लेकिन अब उसे यह याद नहीं है कि चोरी का सामान किधर है, जबकि नकदी उसके दूसरे साथी के पास है।
वहीं, चोरी का दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक चोरों ने घर का ताला तोड़कर 22 तोला सोना और साढ़े तीन लाख नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की और गांव के एक ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गांव के ही दो लोगों ने घर में चोरी की है। इस दौरान घर के सभी सदस्य अपने एक परिजन के इलाज के लिए पीजीआई गए थे, लेकिन चोरी का पता उस वक्त चला जब परिवार मंगलवार शाम को पीजीआई से वापस घर पहुंचा।
विज्ञापन
चोरी की जानकारी मिलते ही मकान मालिक की बेटी रेणू पटियाल ने सदर थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर से 22 तोले सोने के जेवर चोरी हुए हैं। इसके साथ ही घर में रखी साढ़े तीन लाख के करीब नकदी भी चोरी हुई है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है गिरफ्तार आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पूछताछ में उसने कहा है कि नशे में होने के चलते उसे यह याद नहीं है कि चोरी का सामान कहां रखा है, जबकि नकदी उसके दूसरे साथी के पास है।