Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tgt non medical exam

टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापकों के लिए सैकड़ों ने दी परीक्षा

Wed, 26 Aug 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को जिले में टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापकों के लिए परीक्षा का आयोजन किया। बाल स्कूल हमीरपुर में टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 और शाम को दो बजे से साढ़े चार बजे तक भाषा अध्यापकों की परीक्षा करवाई गई। टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा के लिए 200 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 22 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जबकि, 178 ने परीक्षा दी। वहीं, शाम के सत्र में भाषा अध्यापकों के लिए 168 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 160 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और आठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्कैनिंग और हाथ सैनिटाइज करवाए गए। परीक्षा हाल में अभ्यर्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई और बिना मास्क के बैठना मना किया गया था। बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज करवाए गए। टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा में 22 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और भाषा अध्यापकों की परीक्षा में 8 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed