{"_id":"5dc6bf5a8ebc3e5b72073d5b","slug":"tgt-must-be-permoted-pgt-hamirpur-hp-news-sml313573250","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी की पीजीटी आईपी के पद पर हो पदोन्नति : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी की पीजीटी आईपी के पद पर हो पदोन्नति : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अध्यक्ष ने कहा कि बीते 3 सालों से पीजीटी आईपी के पद पर शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों की पदोन्नति नहीं हुई है। इस कारण ये पद स्कूलों में रिक्त पड़े हैं तथा विभाग में कार्यरत अध्यापक अपनी इस पद पर पदोन्नति के लिए इंतजार में बैठे हैं। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक से मांग करता है कि जल्द से जल्द शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों की पीजीटी आईपी के पद पर पदोन्नति कर दी जाए। यदि इस पदोन्नति में किसी प्रकार की कोई अड़चन है तो भी कुछ शर्तें लगाकर इन्हें पदोन्नति दे दी जाए। जैसा कि शिक्षा विभाग अन्य विषयों के पीजीटी के पद पर पदोन्नति देते समय कुछ शर्तें लगाता है। इससे लंबे समय से पदोन्नति के इंतजार में बैठे कार्यरत अध्यापकों को पीजीटी आईपी के पद पर पदोन्नति का तोहफा मिल सकेगा।
वर्ष 2009 के बाद नियुक्त सभी अध्यापकों को नियुक्ति समय से लेकर वरिष्ठता का लाभ दे दिया जाए एवं नियमितीकरण के बाद जो 2 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड होता है उसे भी हटा दिया जाए। टीजीटी विज्ञान अध्यापकों का प्रायोगिक भत्ता 150 से बढ़ाकर 1000 कर दिया जाए। 2003 के बाद नियुक्त सभी अध्यापकों की पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। शिक्षा विभाग मुख्य अध्यापकों की पदोन्नति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों की पदोन्नति करे ताकि, लंबे समय से शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों को न्याय मिल सके। बैठक में जिला महासचिव कर्ण राणा, वित्त सचिव रविंद्र सिंह, हमीरपुर ब्लाक के प्रधान राजेंद्र सिंह, सुजानपर के प्रधान नरेश कुमार, नादौन के प्रधान विपन कुमार, भोरंज के प्रधान पवन कुमार शर्मा, बड़सर के प्रधान कमल चौहान, अरुण कुमार, सुभाष चंद्र, बृजेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश, मनमोहन, दविंद्र सिंह, अनिल कुमार शर्मा एवं अन्य जिला विज्ञान अध्यापक संघ के सदस्य मौजूद रहे।