फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tender for two roads again, work started

दो सड़कों के दोबारा हुए टेंडर, शुरू किया काम

Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tender for two roads again, work started
कुठेड़ा-री-चलोखर सड़क पर टारिंग के लिए पहुंची मशीनरी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की कुठेड़ा-चलोखर-री-बनाल सड़क के स्तरोन्नयन का कार्य फिर शुरू हो गया है। निर्माण कार्य में लेटलतीफी के चलते लोक निर्माण विभाग ने पुराने टेंडर को रद्द कर नई कंपनी को इस सड़क का कार्य आवंटित किया है। दूसरे संपर्क मार्ग गद्यी से रिया गांव थाना का कार्य भी नई कंपनी को आवंटित किया गया है। विभाग ने संबंधित कंपनी को इन दोनों सड़कों की टारिंग का कार्य बरसात के मौसम से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में यह कार्य 25 जून 2020 को लखनऊ की एक कंपनी को आवंटित किए गए थे, लेकिन यह कंपनी निर्माण कार्य को तय समय में पूरा नहीं कर पाई। कार्य में अनावश्यक विलंब को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस कंपनी को कई बार नोटिस जारी किए। कंपनी के अधिकारियों को सुनवाई के लिए तलब किया। पिछले वर्ष 16 दिसंबर 2021 को मुख्य अभियंता कार्यालय हमीरपुर में हुई अंतिम सुनवाई के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने इस वर्ष 20 मार्च तक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस अवधि के दौरान भी दोनों कार्य पूर्ण न होने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 29 मार्च को इनके टेंडर रद्द कर दिए हैं। इसके बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय ने 7 अप्रैल को इन दोनों सड़कों की नई निविदाएं आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन

टौणी देवी मंडल के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि दोनों सड़कों के शेष कार्य के लिए आमंत्रित निविदाएं खुल गई हैं। गुलेरिया ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कुठेड़ा-चलोखर-री-बनाल सड़क के स्तरोन्नय का कार्य फिर से शुरू हो गया है। इन्हें निर्धारित अवधि में पूरा करके संबंधित क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठेड़ा, चलोखर, री बनाल सड़क 13 जून से 9 जुलाई तक बंद रहेगी
सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते कुठेड़ा, चलोखर, री बनाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही 13 जून से 9 जुलाई तक बंद रहेगी। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक कुठेड़ा (बाईपास) से चलोखर पटलांदर वाया देई का नौण या कुठेड़ा, चबूतरा देहरियां, घरथोली, पटलांदर सड़क को वैकल्पिक रूट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed