{"_id":"646d0bc5a2f75ba4d50ec234","slug":"temperature-crosses-40-degree-celsius-still-children-are-reaching-school-hamirpur-hp-news-c-19-1-161055-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार, फिर भी बच्चे पहुंच रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार, फिर भी बच्चे पहुंच रहे स्कूल
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच स्कूल से घर लौटते छात्र।
हमीरपुर। भीषण गर्मी के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2023-24 के स्कूल समय-सारणी में बदलाव नहीं किया गया है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के दौरान विद्यार्थी सुबह नौ बजे स्कूल पहुंच रहे हैं और दोपहर तीन बजे चिलचिलाती धूप में पैदल घर जाने को मजबूर हैं। समय-सारणी में बदलाव न होने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। जबकि पूर्व में गर्मियों के मौसम में स्कूलों की टाइमिंग सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कर दी जाती थी।
अभिभावकों सपना देवी, सुभाष चंद, हेमराज, करतार सिंह, विमला देवी, सुरेखा कुमारी, रचना ठाकुर, त्रिलोक सिंह आदि ने कहा कि एक सप्ताह से तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिनभर घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। परंतु ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी धूप में पैदल आने-जाने को मजबूर हैं। विभाग की ओर से समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। वहीं स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी तीन बजे छुट्टी दी जा रही है। इससे गर्मी के कारण अधिकांश बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल से समय-सारणी में बदलाव करने की मांग की है।
वहीं इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि समय-सारणी में बदलाव को लेकर जिला उपायुक्त निर्देश जारी करते है। वहीं अभिभावकों की मांग और मौसम को देखकर ही स्कूल समय-सारणी में बदलाव किया जाता है।