{"_id":"6905153986580ad5ef068e01","slug":"technical-university-examinations-will-start-from-december-3-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-171906-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि : तीन दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी विवि : तीन दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
Sat, 01 Nov 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर माह में प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं। तकनीकी विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के नियमित और रीअपीयर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू करने की योजना बनाई है, जो सात जनवरी, 2026 तक चलेगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की गई है। सभी शिक्षण संस्थानों को परीक्षा तिथि से संबंधित सुरक्षा और त्रुटि सुधार के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया है। 20 नवंबर को परीक्षा की फाइनल तिथियां जारी की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि परीक्षा सभी ढ़ग से संचालित हो सके। इस बारे में सभी परीक्षा केंद्र को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन