फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technical University Campus team winner in Kabaddi

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में तकनीकी विवि कैंपस की टीम विजेता

Sat, 01 Nov 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Technical University Campus team winner in Kabaddi
तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में विजेता एचपीटीयू की टीम मुख्यातिथि के
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को गौतम कॉलेज फार्मेसी हमीरपुर में संपन्न हुई। समापन समारोह में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया। इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला तकनीकी विवि हमीरपुर और गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर के बीच हुआ, जिसमें तकनीकी विवि की टीम ने एकतरफा 40-18 अंक से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में कबड्डी के फाइनल मैच में पीजी कॉलेज धर्मशाला ने एचआईईटी शाहपुर को 52-33 अंक के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। शतरंज छात्र वर्ग में एबीवीजीआईईटी के प्रक्षित राणा प्रथम, एसबीएस पालमपुर प्रणव के द्वितीय और ज्यूरी इंजीनियरिंग के सुमित तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज की ऋतिका प्रथम, फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू की अनीशा द्वितीय और गौतम फार्मेसी कॉलेज की ईशा शर्मा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वॉलीबाल (छात्रा वर्ग) में विजेता टीम ग्रीन हिल्स सोलन, उपविजेता राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां व तीसरे स्थान पर गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर की टीम रही। छात्र वर्ग में तकनीकी विवि की टीम विजेता, गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर उपविजेता और हाइपर नादौन तीसरे स्थान पर रही।

इस मौके पर गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम, सचिव डॉ. रजनीश गौतम, प्राचार्य प्रो संजय कुमार, गौतम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या प्रो विनय एवं विभिन्न कॉलेजों के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में विजेता एचपीटीयू की टीम मुख्यातिथि के

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में विजेता एचपीटीयू की टीम मुख्यातिथि के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed