{"_id":"684c77e73bfa5eaa0d0edadc","slug":"technical-assistants-have-not-received-salary-for-four-months-financial-crisis-increased-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158409-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी सहायकों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी सहायकों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी बढ़ी
Sat, 14 Jun 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। तकनीकी सहायक चार महीनों से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। तकनीकी सहायक संघ की अध्यक्ष संजू देवी ने बताया कि वैसे तो जिला परिषद कैडर के कर्मचारी तकनीकी सहायक हैं, परंतु मनरेगा मटेरियल कंपोनेंट से उन्हें वेतन दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अन्य जिला परिषद कर्मचारियों को सभी वित्तीय लाभ दिए जा रहे हैं। कुछ तकनीकी सहायकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मनरेगा मटेरियल कंपोनेंट से वेतन मिलने के कारण कुछ तकनीकी सहायक ऐसे हैं, जिन्हें नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, अर्जित अवकाश, चिकित्सा लाभ आदि से वंचित रखा गया है।
वहीं, बिना वेतन के अब तो स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि एक पंचायत से दूसरी पंचायत में आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों की फीस भरना, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर पाना, मकानों का किराया चुकाना, परिवार का पालन पोषण करना बहुत मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन
संघ ने सरकार और विभाग से अनुरोध किया है कि जैसे लाभ अन्य जिला परिषद कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं, अन्य बचे तकनीकी सहायकों को भी एक समान वेतन और एक समान लाभ दिए जाएं। उन्होंने आग्रह किया है कि जो विसंगति कुछ तकनीकी सहायकों के साथ हो रही है, उसे दूर किए जाने का प्रयास किया जाए। संवाद