फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teams will go door-to-door and explain ways to prevent diarrhea

Hamirpur (Himachal) News: घर-घर जाकर डायरिया की रोकथाम के तरीके बताएंगी टीमें

Sat, 15 Jun 2024 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
जिले में एक जुलाई से शुरू होगा आईडीसीएफ कार्यक्रम
विज्ञापन


अगस्त तक किया जाएगा लोगों को डायरिया से बचाव के लिए जागरूक

पूर्व में 15 जून से 30 जून तक था कार्यक्रम, अब किया इसमें बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में लगातार फैल रहे डायरिया की रोकथाम के लिए अगले माह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आईडीसीएफ (सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा) कार्यक्रम के तहत लोगों को डायरिया फैलने के कारण, उससे बचाव के तरीके आदि स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में जाकर बताएंगी ताकि डायरिया से बचाव के तरीके पता लग सकें। स्वास्थ्य विभाग एक जुलाई से 31 अगस्त तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाएगा। इस दौरान दस्त और जलजनित रोगों के बारे में बताया जाएगा। पहले यह पखवाड़ा 15 जून से 30 जून तक चलाया जाना था लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने इसके शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है।



आशा कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी इस पखवाड़े में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। जिला में सप्ताह पूर्व पांच पंचायतों में डायरिया फैला था। घरों की टंकियों से लिए गए पानी के दो सैंपल फेल हो गए थे। यह पानी रिपोर्ट में पीने योग्य नहीं पाया गया था। हालांकि जल शक्ति विभाग के पानी के स्रोतों से लिए पानी के सैंपल की रिपोर्ट ठीक पाई गई है। लेकिन, घर में टंकी में जमा किए पानी के दो सैंपल फेल हो गए हैं। ऐसे में लोगों को डायरिया से बचाव के लिए जागरूक करना और भी आवश्यक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी एक जुलाई से आईडीसीएफ कार्यक्रम शुरू करना है। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एक जुलाई से शुरू होगा। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में पानी के दो सैंपल फेल हो गए हैं। ऐसे में डायरिया रोको अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed