फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teacher mercilessly beaten class 10 student

शिक्षक ने बेरहमी से पीटा छात्र, सिर पर चोट

Fri, 10 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज Updated Fri, 10 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher mercilessly beaten class 10 student
शिक्षक ने बेरहमी से पीटा छात्र। - फोटो : file photo

उपमंडल भोरंज के तहत एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक अध्यापक का छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। अध्यापक की पिटाई से छात्र के शरीर और सिर पर चोटें आई हैं। भरठाण निवासी दसवीं कक्षा के एक छात्र की स्कूल अध्यापक ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन


छात्र वीरवार को कक्षा से बाहर पानी पीने के लिए गया था। वापस कक्षा में पहुंचा तो अध्यापक ने छात्र को अकारण पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान छात्र दरवाजे से जा टकराया जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। सिर पर चोट लगने से छात्र को चक्कर आ गया।
विज्ञापन


जब अध्यापकों को पता चला तो मामले को दबाने का प्रयास किया गया। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र ने अपने पिता को इस बारे में बताया। पिता ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से अध्यापक के हाथ बेटे से मारपीट करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के पिता ने इसकी शिकायत शिक्षा उपनिदेशक से भी की है। उन्होंने अध्यापक का तबादला कहीं और किए जाने की मांग की। स्कूल प्रधानाचार्य सुनील कुमार का कहना है कि यह छात्र कक्षा में शरारत कर रहा था।

जब छात्र को कक्षा से बाहर जाने को कहा तो वह दरवाजे पर खड़ा होकर टीचर को कहने लगा कि आपकी क्लास खत्म हो गई है, आप बाहर जाओ। इस दौरान दरवाजे से छात्र का सिर टकरा गया। विद्यार्थी के पिता को स्कूल बुलाकर मामला सुलझा लिया गया है।


विभाग के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार किसी छात्र को पीटना कानून का उल्लंघन है। यदि अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को शिकायत की है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
- सोमदत्त सांख्यान, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed