फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teacher accused of molestation suspended

Hamirpur (Himachal) News: छेड़छाड़ करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

Thu, 22 Aug 2024 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का था आरोप
विज्ञापन

निदेशालय ने आरोपी शिक्षक का मुख्यालय उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय चंबा किया तय
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में सरकारी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर की ओर से शिक्षक की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेजी गई थी। जहां से शिक्षक को निलंबित करने के आदेश हुए हैं। शिक्षा निदेशालय शिमला की ओर से आरोपी शिक्षक का मुख्यालय उपनिदेशक कार्यालय चंबा निर्धारित किया है। जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 12वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। इस बाबत महिला थाना पुलिस हमीरपुर में केस भी दर्ज किया गया था।

इसका पचा चलने के बाद स्कूल में टीचरों के साथ अभिभावक भी जमा हो गए और खूब हंगामा हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची और बवाल को शांत करवाया। विभाग के साथ ही पुलिस की टीम ने भी सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। यह मामला 16 अगस्त का है। वहीं, शिक्षक ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस की ओर से गठित कमेटी ने मामले की जांच कर छात्रा का बयान लिया। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक का मुख्यालय उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय चंबा तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed