फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Target to make 25 thousand people BJP members in Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 25 हजार लोगों को भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य

Tue, 17 Sep 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
निजी होटल में सदस्यता अभियान पर कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन सुजानपुर के निजी होटल में किया गया। इसमें विशेष रूप से भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने शिरकत की। उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले भाजपा संगठन मंत्री का सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान आदि ने उनका स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सुजानपुर भाजपा की ओर से चलाए गए पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि दो सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के पहले सदस्य बने थे। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 200 प्राइमरी सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़े और पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें जानकारी दें। सदस्यता अभियान दो चरण में रखी गई है। पहला अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर तक है जबकि दूसरा चरण पहली अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक होगा। स्वच्छता पखवाड़े के तहत सुजानपुर के संगठन महामंत्री एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed