{"_id":"687d346cdb3c043e2009887d","slug":"tal-didvin-connecting-road-in-bad-condition-people-troubled-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161657-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ताल-डिडवीं संपर्क सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ताल-डिडवीं संपर्क सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान
Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल ताल से टिक्कर संपर्क सड़क पर पड़े गड्ढो में जमा हुआ पानी। संवाद
ताल(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के अंतर्गत ताल-डिडवीं संपर्क सड़क की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। वर्षों बाद भी संपर्क सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है।
इससे तीन किलोमीटर संपर्क सड़क पर जगह-जगह गड्ढें पड़े हुए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी जमा हो रहा है, जिससे जलजनित रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों में सुरजीत सिंह, सुभाष चंद, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, वीर सिंह, मीना देवी, कमलेश कुमारी आदि ने कहा कि संपर्क सड़क से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क एक साथ दो पंचायतों को जोड़ती है, लेकिन सड़क के खस्ताहाल होने से अकसर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कईं बार विभागीय अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
कोट
समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया है। लंबे समय से सड़क की हालात खस्ताहाल बनी हुई है। विभाग से पुन: समस्या को लेकर पत्राचार किया जाएगा।
-हाक्म सिंह, प्रधान, चौकी कनकरी पंचायत