{"_id":"60afa9a28ebc3e29bf5f90ab","slug":"take-precaution-even-after-recovering-from-corona-dc-hamirpur-hp-news-sml3716460122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ठीक होने पर भी बरतें एहतियात : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से ठीक होने पर भी बरतें एहतियात : डीसी
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए पोस्ट कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी परामर्श की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पूरे प्रदेश सहित हमीरपुर जिले में भी कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
इसके बावजूद लोगों को सभी सावधानियां बरतने एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन करवाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जिले में टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सैंपल टेस्टिंग में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कोविड-19 से उबरने के बाद देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पोस्ट कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल संबंधी परामर्श के अनुपालन का भी आग्रह किया है। परामर्श के अनुसार संक्रमित व्यक्ति ठीक होने के उपरांत कोविड अनुरूप उचित व्यवहार जारी रखें। जैसे मास्क का उपयोग, हाथों की नियमित स्वच्छता, परस्पर उचित दूरी और पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीयें। क्षमता के अनुसार नियमित रूप से घरेलू काम करें।
विज्ञापन
पर्याप्त नींद लें और आराम करें। धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें। कोविड-19 के बाद यदि कोई दवाई लंबे समय के लिए दी गई हो तो अपने चिकित्सक को जरूर बताएं। यदि चिकित्सक की ओर से निर्देशित है तो घर पर तापमान, रक्तचाप अथवा मधुमेह की नियमित जांच करें।