फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   system

पूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर्ज के लिए टाफास फेज-टू शुरू

Mon, 29 Jun 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टाफास (ट्रक ऐलोकेशन एंड फ्रेट अकाउंटिंग सिस्टम) फेज-वन, डिमांड मैनेजर मोबाइल ऐप की लांचिंग के बाद हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम (हिमपैस्को) ने सभी पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर्ज के हित तथा समय की मांग को देखते हुए टाफास फेज-दो पर कार्य करना आरंभ कर दिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए हिमपैस्को ने टाफास को दो भागों में बांटकर टाफास फेज-वन की दिशा को ही मोबाइल ऐप की तरफ बदलने का निर्णय लिया था। कोरोना महामारी के दौरान हिमाचल के सभी पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर्ज और उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों को (वर्क फ्रॉम होम) का एक आईटी पोर्टल (डिमांड मैनेजर) मोबाइल ऐप मुहैया करवाया। प्रभारी आईटी को नोडल ऑफिसर नियुक्त करते हुए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हिमपैस्को, ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (वाईएसएम) ने और ज्यादा सुविधाएं देने के लिए टाफास फेज-दो पर कार्य करने के निर्देश अधिकारिक तौर पर जारी कर दिए। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए नोडल ऑफिसर संतोष कुमार ठाकुर ने टाफास फेज -टू का प्लान सभी संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया तथा कार्यशाला 26 जून 2020 को शिमला में आयोजित की। इस पर काफी विचार-विमर्श हुआ तथा टाफास फेज-टू पर कार्य करने की रूपरेखा तैयार हुई। इस प्रोजेक्ट के पूर्ण रूप से अधिकारिक तौर पर लांच होने के बाद शिविर कार्यालय बरमाणा में ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे। सभी ट्रक ऑपरेटर्ज अपनी गाड़ी की फ्रेट पेमेंट अपने ही मोबाइल पर देख सकेंगे, अपने ट्रक के ट्रिप, ड्राइवर के दस्तावेज संबंधी जानकारी, डंप पर पहुंच करवाते वक्त ही एसएमएस जाएगा। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हिमपैस्को, ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (वाईएसएम) ने कहा इसे भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण करके सभी पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर्ज को अधिकारिक तौर पर समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed