फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Suspicious death of four cows, FIR registered in police station, five people questioned

Hamirpur (Himachal) News: चार गायों की संदिग्ध मौत, थाना में प्राथमिकी दर्ज, पांच लोगों से पूछताछ

Sat, 14 Mar 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of four cows, FIR registered in police station, five people questioned
भोरंज के सम्मू में जमीन में दबाई गई मृत गायों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करते हुए पशु चिकित्सक
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत गायों की मौत से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पशु चिकित्सकों ने पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पांच लोगों से पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार भोरंज क्षेत्र से लावारिस पशुओं को एक ट्रक में भरकर जिला हमीरपुर के सुजानपुर स्थित खैरी गौ सेंचुरी ले जाया जा रहा था। ट्रक में 10 बैल और 5 गायें थीं। बताया जा रहा है कि खैरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन

जांच करने पर पाया गया कि ट्रक में कुछ पशु बेसुध अवस्था में थे। लोगों के विरोध के बाद बैलों को गौ सेंचुरी में उतार दिया गया, जबकि गायों को वापस भेज दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भोरंज थाना क्षेत्र से गायों को गैरकानूनी और अमानवीय तरीके से ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था, जिससे चार गायों की मौत हो गई। मामले में सम्मू गांव के एक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है। आरोप है कि मृत गायों के साक्ष्य छिपाने के लिए उन्हें जमीन में दबा दिया गया था।
शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दबाई गई गायों को जमीन से बाहर निकाला गया और पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया। घटना के बाद क्षेत्र में रोष है और लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार गायों की मौत ट्रक में दम घुटने से हुई या किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। भोरंज थाना में प्रारंभिक जांच के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन व निष्पक्ष जांच जारी है। इस मामले में पांच लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
क्या कहते हैं उपनिदेशक पशुपालन विभाग
उपनिदेशक पशुपालन विभाग हमीरपुर डॉ. सतीश कपूर ने बताया कि पुलिस विभाग के अनुरोध पर चारों मृत गायों का पोस्टमार्टम भोरंज में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया है। इसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर भोरंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed