फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   supream court order to complete road pending work

सर्वोच्च न्यायालय से मिली हरी झंडी, 9 साल बाद पूरा होगा सड़क का कार्य

Tue, 16 Feb 2021 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
supream court order to complete road pending work
धनेटा उपमंडल के तहत दाढ़ से जसाई सड़क निर्माण के लिए लोनिवि की ओर से लगाया गया सूचना बोर्ड। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के मंडल बड़सर के अंतर्गत उपमंडल धनेटा की दाढ से जसाई सड़क का कार्य करीब नौ साल बाद पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदेश के 593 प्रोजेक्टों को हरी झंडी दी है, जिसमें हमीरपुर के दो प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। वर्ष 2011-12 में धनेटा उपमंडल की इस सड़क के लिए नाबार्ड से पौने दो करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। तीन किलोमीटर सड़क और एक पुल का निर्माण होना है। इसमें से दो किलोमीटर सड़क का कार्य पहले पूरा हो चुका है। जबकि टैहली नाला पर पुल का कार्य अभी तक चला हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, शेष कार्य वन विभाग से एनओसी न मिलने के चलते लटका हुआ था। अब इसके शीघ्र पूरा होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने भी न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद अब शेष कार्य को पूरा करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इधर, लोनिवि के एक्सईएन अनिल नागपाल ने कहा कि धनेटा उपमंडल की प्रस्तावित तीन किलोमीटर में से एक किलोमीटर सड़क का कार्य बचा हुआ था। इस कार्य को अब शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

टिल्लू गांव में लगेगा बिजली बोर्ड का खंभा
लोगों को बिजली की 24 घंटे आपूर्ति होगी
नादौन के गगाल में 33/11 केवी के स्तरोन्नयन का कार्य मार्च 2019 में शुरू हुआ था। इसके लिए प्रदेश सरकार से 31.74 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। स्वीकृत प्रोजेक्ट के तहत गगाल में एक नए सब स्टेशन का निर्माण और चार नए बिजली के खंभे स्थापित होंगे। टिल्लू गांव में वन विभाग के कारण एक खंभे का कार्य लटका हुआ था। इसके लिए भी हरी झंडी मिल गई है। इस योजना के शुरू होने से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मध्यम सिंचाई योजना और एसजेवीएन की धौलासिद्ध परियोजना को भी इससे लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही उपमंडल के लोगों को भी बिजली की 24 घंटे आपूर्ति होगी। उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ट्रांसमिशन विभाग के एक्सईएन सतीश कौशल ने कहा कि वन विभाग की एनओसी मिलने से अब टावर लगाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed