फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Supporters of Rana and Sukhu came face to face in Sujanupar

Hamirpur (Himachal) News: सुजानुपर में राणा और सुक्खू के समर्थक आए आमने-सामने

Sat, 02 Mar 2024 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में शुक्रवार को शहर में देर शाम माहौल तनाव पूर्ण हो गया। सुजानपुर बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक और राजेंद्र राणा के समर्थक आमने-सामने अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। नारे लगाते समय दोनों पक्षों के समर्थकों में तनातनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच बचाव के लिए सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा की अगुवाई में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विनय शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुषमा शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चमेल सिंह, प्रधान कोट गुलशन ठाकुर सहित तमाम लोगों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में नारेबाजी की। प्रदेश सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी बीच दूसरी तरफ से सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंद्र सिंह और उनकी तमाम टीम ने अपने नेता राजेंद्र राणा के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed