फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sundar Mundariye, Tera Kaun Vichara, Dulla Bhattiwala...the echo is being heard.

Hamirpur (Himachal) News: सुंदर मुंदरिये, तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टीवाला...की सुनाई दे रही गूंज

Thu, 12 Jan 2023 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sundar Mundariye, Tera Kaun Vichara, Dulla Bhattiwala...the echo is being heard.
हमीरपुर शहर में लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर में लोहड़ी पर्व के लिए बाजारों में खूब रौनक है। हमीरपुर बाजार में भी जगह-जगह रेवड़ी, मूंगफली, गच्चक और अन्य मिठाइयों के स्टाल सज गए हैं। हमीरपुर बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही छोटे बच्चे रोजाना लोहड़ी गा रहे हैं। इसे स्थानीय भाषा में छोटी लोहड़ी भी कहा जाता है। लोहड़ी पर गाया जाने वाला गाना सुंदर मुंदरिये, तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टीवाला...आजकल रोज शाम के समय गली मोहल्ले में सुनाई दे रहा है। वहीं, 13 जनवरी को बड़ी लोहड़ी मनाई जाती है। इसमें सभी लोग अपने घरों में पारंपरिक व्यंजन तिलचौली बनाते हैं व अग्नि देवता को चढ़ाते हैं। बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते हैं।
विज्ञापन

वहीं, लोग भी पूरे उल्लास के साथ इन बच्चों को मूंगफली, रेवड़ियां व रुपये देते हैं। लोहड़ी पर्व के लिए लोग बाजारों से खूब तिल, चिढ़वे, गुड़, रेवड़ियां, मूंगफलियां, गच्चक, चावल आदि की खरीद कर रहे हैं। हालांकि, गत वर्ष की तुलना में इस बार इन सभी खाद्य पदार्थों की कीमतों में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों लक्की, केवल सिंह, प्रतिभा, रोशनी, सीमा, रेखा, पूजा आदि ने कहा कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार मूंगफली, गच्चक, रेवड़ियों के दामों में बढ़ोतरी हुई। बीते वर्ष मूंगफली 120 से 130 रुपये प्रति किलो, जबकि इस वर्ष 140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। गच्चक का एक छोटा पैकेट 70 रुपये में बिक रहा है, जबकि गत वर्ष इसकी कीमत 40 से 50 रुपये थी। वहीं, बड़े पैकेट की कीमत 200 रुपये तक है, जो गत वर्ष 180 रुपये के करीब थी। महंगाई के मार चारों तरफ उपभोक्ताओं पर पड़ रही है, लेकिन लोहड़ी को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed