{"_id":"60ec406e8ebc3e3b090128a5","slug":"sujanpur-and-taunidevi-hospital-got-ambulance-hamirpur-hp-news-sml3766071194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर और टौणीदेवी अस्पताल को मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर और टौणीदेवी अस्पताल को मिली एंबुलेंस
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने सोमवार को सुजानपुर अस्पताल के लिए स्वीकृत एंबुलेंस बीएमओ डॉ. रमेश डोगरा को सौंपी। जबकि टौणीदेवी अस्पताल के लिए स्वीकृत एंबुलेंस को सुजानपुर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरोना महामारी में गंभीर मरीजों को दूसरी जगह रेफर करने पर एंबुलेंस की सुविधा न मिलने से दिक्कत हो रही थी। इस पर सुजानपुर और टौणीदेवी के लिए विधायक निधि से एक-एक एंबुलेंस स्वीकृत की गई थी। इन्हें चिकित्सा की सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस किया गया है। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से यही सीख मिली है कि ऐसी मूलभूत आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य मूलभूत सुविधाएं हैं, जोकि हर क्षेत्र व हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुजानपुर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी चल रही थी और इस मामले को भी प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया गया था। इस पर चिकित्सकों के पदों को भी भरा जा रहा है। अब टौणीदेवी और सुजानपुर अस्पताल के लिए एक-एक एंबुलेंस विधायक निधि से स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस की सुविधा या तो मिलती ही नहीं या फिर देरी से वाहन पहुंचता था। उधर, बीएमओ डॉ. रमेश डोगरा और अस्पताल स्टाफ ने एंबुलेंस देने के लिए विधायक राजेंद्र राणा का आभार जताया है।