{"_id":"68bde56e2f668377a905b96b","slug":"subject-matter-experts-will-go-to-the-field-and-prepare-a-report-on-the-damage-to-maize-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-166046-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विषय वाद विशेषज्ञ फील्ड में जाकर मक्की के नुकसान की बनाएंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विषय वाद विशेषज्ञ फील्ड में जाकर मक्की के नुकसान की बनाएंगे रिपोर्ट
Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बारिश से मक्की की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई जगह खेतों में बारिश का पानी अधिक आने से फसल खराब हो गई है। अब कृषि विभाग मक्की को हुए नुकसान के आकलन में जुट गया है।
कृषि विभाग ने मक्की के नुकसान की रिपोर्ट के लिए विषय वाद विशेषज्ञों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में करीब 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की फसल लगी है। बरसात के मौसम में कुछ दिन लगातार बारिश हुई है। चबूतरा, धनेटा सहित अन्य कई जगहों पर जमीन धंसने से भी मक्की की फसल को नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि कुछ फसल को लावारिस पशुओं ने खराब कर दिया। वहीं, कुछ फसल को बारिश ने खराब किया है। फसल के खराब होने से किसानों में निराशा है। किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों की मांग पर कृषि विभाग ने विषय वाद विशेषज्ञों को चिट्ठी लिखकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन निर्देशों के बाद विषय वाद विशेषज्ञ नुकसान के आकलन में जुट गए हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल ने बताया कि कुछ जगहों पर मक्की के नुकसान की सूचना है। मक्की की फसलों के नुकसान की सटीक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।