{"_id":"6823a1035d01e3fa8c0cf945","slug":"students-will-learn-new-technology-in-automobile-at-iti-lamblu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155608-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में ऑटोमोबाइल में नई तकनीक सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में ऑटोमोबाइल में नई तकनीक सीखेंगे विद्यार्थी
Wed, 14 May 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 14 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
लंबलू आईटीआई में छह माह के कोर्स के लिए तैयार किया गया कमरा। स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। आईटीआई लंबलू के मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) ट्रेड के विद्यार्थी ऑटोमोबाइल में नवीनतम तकनीक सीखेंगे। हुंडई मोटर इंडिया अपनी आवश्यकता के अनुसार एमएमवी ट्रेड के विद्यार्थियों को तैयार करेगी।
विद्यार्थियों को छह महीने का विशेष कोर्स करवाया जाएगा, जिसके लिए कमरा तैयार कर लिया गया है। यह कमरा हुंडई मोटर इंडिया को अलॉट कर दिया गया है। सितंबर महीने में कोर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि इससे पहले संबंधित ट्रेड के अध्यापकों को हुंडई मोटर इंडिया की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जुलाई-अगस्त माह में प्रस्तावित है। हुंडई मोटर इंडिया का आईटीआई लंबलू के साथ समझौता हुआ है।
इस समझौते के अनुसार आईटीआई के एमएमवी ट्रेड के विद्यार्थियों का दो साल का कोर्स समाप्त होने के बाद छह महीने का विशेष कोर्स करवाया जाएगा। इस साल जुलाई माह में एमएमवी ट्रेड के जो विद्यार्थी पास आउट होंगे, वह स्वेच्छा से छह महीने के विशेष कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। हुंडई मोटर इंडिया को इस कोर्स के लिए करीब तीस लाख रुपये का सामान दिया है। इस सामान में इंजन, वर्कशॉप में प्रयोग होने वाला फर्नीचर, प्रोजेक्टर सहित अन्य सामान शामिल हैं। विशेष कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को पंचकूला में एक्सपोजर विजिट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
आईटीआई लंबलू का हुंडई मोटर इंडिया के साथ समझौता हुआ है। समझौते के मुताबिक एमएमवी ट्रेड के विद्यार्थी कोर्स समाप्त होने के बाद छह महीने का विशेष कोर्स कर सकते हैं। छह महीने के कोर्स के लिए कमरा तैयार हो चुका है। सितंबर से कक्षाएं शुरू की जाना प्रस्तावित हैं।
-अनिल पठानिया, प्रधानाचार्य, आईटीआई लंबलू