फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students who achieved excellent positions in academic activities were awarded

Hamirpur (Himachal) News: शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी नवाजे

Sat, 17 Feb 2024 02:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने सालभर की गतिविधियों के बारे में वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्यातिथि के समक्ष रखी। प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के सामने सम्मानित किया। सुमन भारती अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अंशुल शर्मा, संजीव, अशोक कुमार, अजय कुमार, मुकेश, सुशील शर्मा, अजय कुमार शर्मा, नरेश शर्मा, सुमन शर्मा, एसएमसी प्रधान पूनम, ज्ञान चंद पराशर, प्रधान पंचायत करौर सोनू राणा, जिला परिषद सदस्य संजय, ज्ञान चंद, सोनू, संगीता, पृथ्वी, रमेश, कांगड़ा बैंक निदेशक मोती जोशी, संजीव कौशल, बच्चों के अभिभावकगण व कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने इसी गांव से पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर का उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान के बारे में बताया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से पाठशाला के नए भवन निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति देने के लिए इलाकावासियों की ओर से धन्यवाद किया। मुख्यातिथि ने 11,000 रुपये विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों और 5100 रुपये प्राइमरी के विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed