{"_id":"654bdbecb830e372aa0c8744","slug":"students-should-work-on-new-project-of-solar-system-prof-shashi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13335-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर सिस्टम के नए प्रोजेक्ट पर काम करें विद्यार्थी : प्रो शशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर सिस्टम के नए प्रोजेक्ट पर काम करें विद्यार्थी : प्रो शशि
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में भौतिक विज्ञान विभाग के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने शिरकत की। कुलपति ने ब्रह्मांडीय पदार्थों और सोलर सिस्टम विषय पर नए प्रोजेक्ट बनाने और उन उपकरणों पर शोध करने को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
इन क्षेत्रों में अभी और काम करने की जरूरत है, ताकि वायुमंडल के रहस्यों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। समापन समारोह में कुलपति ने एनआईटी हमीरपुर, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर और गौतम कॉलेज हमीरपुर के विद्यार्थियों सहित अन्य शोधार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व भौतिक विज्ञान विभाग ने भविष्यवादी अनुप्रयोगों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हालिया प्रगति विषय पर आधारित सम्मेलन के दूसरे दिन के पहले तकनीकी सत्र की अध्यक्षता चंडीगढ़ विवि के डॉ दीपक ने की। उन्होंने भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार पर अपना व्याख्यान रखा। उन्होंने नैनो तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। दूसरे तकनीकी सत्र में एनआईटी हमीरपुर के डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा ने न्यूक्लीयर तकनीक पर व्याख्यान रखा। तीसरे सत्र में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने स्टार्टअप और उद्यमिता के विषय पर विचार रखे। इस मौके पर सम्मेलन के समन्वयक डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. मीना, डॉ. विजय, डॉ. अंजलि, जगत राम, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।