{"_id":"6568cf1df3b02e76180ef019","slug":"students-put-up-a-language-model-exhibition-in-haps-vikasnagar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15031-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हैप्स विकासनगर में विद्यार्थियों ने लगाई भाषा मॉडल प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हैप्स विकासनगर में विद्यार्थियों ने लगाई भाषा मॉडल प्रदर्शनी
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वीरवार को हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत भाषा विषयों पर मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष आरसी लखनपाल व उपाध्यक्ष सीपी लखनपाल ने किया। भाषा मॉडल प्रदर्शनी में पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाओं के अलग-अलग मॉडल, चार्ट, स्मरणिका, लेखक परिचय, स्वरचित कविता, विज्ञापन, कहानी लेखन एवं अनुच्छेद लेखन लिखकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका पूजा शर्मा ने स्वरचित कविता से सभी को प्रभावित किया। संपूर्ण विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों की इस प्रतिभा को खूब सराहा। इस मौके पर पंकज लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, समन्वयक शशिबाला सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।