फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students of Kendriya Vidyalaya Hamirpur hoisted the flag at the division level

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने फहराया संभाग स्तर पर परचम

Wed, 08 May 2024 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में झटके 51 पदक
विज्ञापन

विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। पीएम केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग की आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता की अनेक स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 51 पदक प्राप्त किए। इनमें 20 स्वर्ण पदक, 21 रजत पदक, 10 कांस्य पदक प्राप्त किए। टीम इवेंट में योग अंडर-14 बालिका वर्ग में रजत पदक, योग अंडर 17 बालिका वर्ग में रजत पदक, योग अंडर 17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक, योग अंडर 19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, योग में व्यक्तिगत स्पर्धा में श्रद्धा एवं अक्षिता ने स्वर्ण पदक तथा तनवी और कीर्ति लखनपाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय की अंडर 14 बालिका वर्ग बास्केटबाल टीम ने स्वर्ण पदक तथा अंडर 17 बालिका वर्ग की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। शतरंज में अंडर 14 बालक वर्ग में प्रत्युष शर्मा ने रजत पदक, अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रणवी शर्मा ने कांस्य पदक, अंडर 17 बालिका वर्ग में शबाना और शगुन पटियाल ने रजत एवं कांस्य पदक, अंडर 19 बालिका वर्ग में शादिया ने रजत पदक प्राप्त किया। जूडो में अंडर 17 में साहिल ठाकुर और अर्षिता भारती ने दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त कर केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का नाम रोशन किया।


विद्यालय से विजेताओं में भारतीय विद्यार्थी खेल संघ में चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित केवीएस राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त अर्शिता भारती, योग में अक्षिता और बास्केटबाल में रिया और इशिता ने भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थी को जीवन में अनुशासन लाने और निरंतर विकास करने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने इस अवसर पर सभी विजेताओं को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed