{"_id":"689258c15c91893aa10dd4c6","slug":"students-of-barsar-and-chakmoh-areas-get-50-percent-reservation-in-educational-institutions-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-163089-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिक्षण संस्थानों में बड़सर और चकमोह क्षेत्र के विद्यार्थियों को 50 फीसदी मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिक्षण संस्थानों में बड़सर और चकमोह क्षेत्र के विद्यार्थियों को 50 फीसदी मिले आरक्षण
Wed, 06 Aug 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। अनुवांशिक वंशज संघ बाबा बालक नाथ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम बड़सर से मिला।
संघ के सदस्यों विपिन बिहारी लाल, सोमदत्त, पुरुषोत्तम चंद शर्मा, नरेश शर्मा, डीडी शर्मा, डॉ अजय शर्मा ने मंदिर न्यास अध्यक्ष व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के विभिन्न संस्थानों के निर्माण के लिए चकमोह गांव के लोगों निजी भूमि दान में देकर कार्य करवाया है, ताकि भविष्य में उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए आधुनिक संस्थान व रोजगार के अवसर मिल सकें।
मंदिर न्यास की ओर से मंदिर में न्यायसियों, पुजारियों संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए कवायद शुरू की गई है। ऐसे में पदों पर नियुक्तियों में पारदर्शिता को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी है। मंदिर में पुजारियों व संस्थानों में शिक्षकों से लेकर चतुर्थ कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में बड़सर व चकमोह क्षेत्र के विद्यार्थियों को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाए, ताकि उन्हें घर के नजदीक पढ़ाई करने की सुविधा मिल सके।
कोट
लोगों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। पदों पर नियुक्तियां सरकार के निर्देशों के अनुसार की जाती हैं।
-राजेंद्र गौतम, एसडीएम, बड़सर