फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students learn the art of making bouquets from plastic bottles

छात्रों ने प्लास्टिक की बोतलों से गुलदस्ता बनाने की कला सीखी

Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students learn the art of making bouquets from plastic bottles
केवि हमीरपुर में पृथ्वी बचाओ सप्ताह के दौरान बनाई पेंटिंग्स के साथ विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ की ओर से पृथ्वी बचाओ सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ईको क्लब प्रभारी रोमा टेगता ने किया। पृथ्वी दिवस पर बच्चों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूक करने और अपने ग्रह को सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए रचनात्मक गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन

बच्चों को वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। बारहवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों ने प्लास्टिक की बोतलों को गुलदस्ते में बदल कर अपशिष्ट पदार्थों को पुन: उपयोग करने की कला सीखी। वहीं, बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग, शो एंड टेल जैसी अन्य गतिविधियां करवाई गईं। इसमें छात्रों को कलात्मक और रचनात्मक कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने पर्यावरण बचाने के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, नालंदा शिक्षण संस्थान झनियारी हमीरपुर में भी पृथ्वी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed