{"_id":"5e3063ab8ebc3e4af233d042","slug":"student-awarded-hamirpur-hp-news-sml3224597129","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने सम्मानित किए पब्लिक मॉडल स्कूल के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने सम्मानित किए पब्लिक मॉडल स्कूल के मेधावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा सुजानपुर के तहत बंबलोह ऊहल स्थित पब्लिक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ स्कूल की साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत करवाया।
बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों व अभिभावकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, देश की आन बान और शान वीर जवानों को याद करते हुए नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा ही बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करती है। इसलिए अभिभावकों और अध्यापकों का दायित्व इस समय और अधिक बढ़ जाता है। स्कूली शिक्षा का समय ही सही समय होता है, जिस समय बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करते हैं और आगे चलकर उन्हें पूरा करते हैं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर और बीडीसी चेयरमैन सुभाष चंद्र उपस्थित रहे।