फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stolen phones sold on Instagram, police caught them posing as customers

Hamirpur (Himachal) News: चोरी किए फोन की इंस्टाग्राम पर बिक्री, पुलिस ने ग्राहक बनकर धरा

Wed, 11 Sep 2024 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से मोबाइल बेचने नादौन पहुंचा शातिर, कंपनी में करता है नौकरी
विज्ञापन

गांव हसोल, डाकघर चौकाठ, तहसील ज्वालाजी कांगड़ा का निवासी है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिक्री का आइडिया शातिर को भारी पड़ गया है। शातिर ऑनलाइन बिक्री कर रहे थे तो वहीं चोरी मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने ग्राहक बन आरोपी को धर लिया। चोरी का यह मामला नादौन बाजार का है। गत शनिवार को नादौन में मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी का मामला मात्र तीन दिनों में सुलझा कर नादौन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल का एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला था। इस फोटो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और ट्रैप लगाया गया। पुलिस ने ऑनलाइन ग्राहक बनकर उससे फोन खरीदने के लिए संपर्क किया। जब आरोपी चंडीगढ़ से फोन बेचने के लिए नादौन बस अड्डा पर पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शनिवार को चंडीगढ़ से चोरी करने के इरादे से ही जरूरी औजार लेकर नादौन आया था। रात करीब 1:30 बजे उसने दवाइयों की दुकान के ताले तोड़े परंतु उसे वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर अंदर से मोबाइल और अन्य सामान चुराया और बैग में भरकर पैदल ही बस अड्डा पहुंच गया। जहां सुबह तक वह बैग सहित एक किनारे बैठा रहा। सुबह एक शेयरिंग कैब से वह पूरा सामान लेकर चंडीगढ़ पहुंच गया। आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव हसोल, डाकघर चौकाठ तहसील ज्वालाजी कांगड़ा के तौर पर हुई है। आरोपी पढ़ा लिखा है और चंडीगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि आरोपी से सामान की रिकवरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed