{"_id":"68b49dd968810fa171093d1f","slug":"sports-seminars-and-examinations-together-in-september-schedule-should-be-changed-sangh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-165309-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में खेल, सेमिनार और परीक्षाएं एक साथ, शेड्यूल में हो बदलाव : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में खेल, सेमिनार और परीक्षाएं एक साथ, शेड्यूल में हो बदलाव : संघ
Mon, 01 Sep 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सितंबर माह में खेल, सेमिनार और परीक्षाओं की तिथियों का शेड्यूल बदलने की मांग की है।
संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए सितंबर माह बहुत व्यस्तता भरा है। इसी माह में विद्यालयों की एसए एक परीक्षाएं, शिक्षक प्रशिक्षण एवं खेलकूद–सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तय शेड्यूल की तिथियों का टकराव उत्पन्न रहा है। एक से 27 सितंबर 2025 तक समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सीसीई प्रशिक्षण कार्यशालाएं और 12 सितंबर तक नेतृत्व एवं प्रमुख संसाधन व्यक्तियों के प्रशिक्षण तय किए गए हैं, जिससे इस अवधि में शिक्षक व प्रधानाचार्य प्रशिक्षण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसी दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी दबाव लगातार बना रहेगा।
सितंबर के तीसरे सप्ताह कक्षा 1 से 8 के छमाही एसए एक की परीक्षाएं होंगी। एक ओर शिक्षक विभिन्न प्रशिक्षण और खेलकूद स्पर्धाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाने में व्यस्त रहेंगे, वहीं कार्यक्रमों के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होगी। ऐेसे में तिथियों में बदलाव किया जाए, ताकि शिक्षकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।