फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sports grounds will be built in Kulhera and Dhangota schools

कुल्हेड़ा और धंगोटा स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान

Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के कुल्हेड़ा और धंगोटा स्कूलों में खेल मैदान बनेंगे। इनके लिए प्रदेश सरकार ने 15 लाख रुपये मंजूर किए हैं। प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत कुल्हेड़ा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को 10 लाख रुपये मंजूर किये हैं। अब यहां खेल का मैदान तैयार होगा।
विज्ञापन

स्कूल के पास जमीन उपलब्ध है। अनुसूचित जाति घटक योजना के तहत धंगोटा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को 5 लाख रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। इन विद्यालयों में खेल का मैदान बनने से बच्चों को सुविधा होगी। सुविधा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि खेल का मैदान तैयार होने से प्रतिस्पर्धा और खेल कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। इससे कि बच्चों का शारीरिक विकास होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने विशेषकर इन खेल मैदानों के लिए मुख्यमंत्री के पास प्रपोजल भेजा था। इस पर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, प्रधान अंजना कुमारी, पूर्व प्रधान कमल देव, पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह, पूर्व प्रधान पिगलां देबी, बीडीसी राकेश कुमार, अजय कुमार, रणवीर सिंह, त्रिशला देवी, मनोज, पवन कुमार, धंगोटा बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार, अमर सिंह, जोगिंदर सिंह, रवि कांत, सरवन, प्रधान प्रोमिला देवी, उप प्रधान अजय राणा ने केंद्रीय सूचना, प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खेल मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा का आभार प्रकट किया है। खंड विकास अधिकारी बिझड़ी रमेश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 10 लाख रुपये और अनुसूचित जाति घटक योजना के तहत 5 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed